क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन कराने को आंदोलन करेगी पार्टी

Delimitation on the basis of area

देहरादून। Delimitation on the basis of area उत्तराखंड समानता पार्टी की आम बैठक बुधवार को रिंग रोड  स्थित एक बारात घर मे आयोजित की गयी। बैठक मे उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। कहा गया की पार्टी लचर भू कानून मूल निवास 1950 से लागू किये जाने, असंतुलित विकास के कारण पर्वतीय जनपदों से हो रहे मानव पलायन, जंगली जानवरो से हो रहे खेती व जन जीवन पर पड़ रहे प्रभाव तथा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में परिसीमन क्षेत्रफल के आधार पर किए जाने के लिए आंदोलन करेगी।

स्पष्ट किया गया की पार्टी जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर किए जाने, यूजीसी के नये प्रावधानों मंे संशोधन, एट्रोसिटी एक्ट मे बिना जांच गिरफ्तारी के प्रावधानों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। आम सभा में समाज सुधारक पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. भरत सिंह बिष्ट, उमा शंकर थपिलयाल, महावीर सिंह कुँवर, पूर्व सहायक कृषि अधिकारी नंदन सिंह पंवार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सचिवालय सेवा की पूर्व अधिकारी रीता कोल को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष व एडवोकेट पंकज जोशी को हरिद्वार जनपद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रिय अध्यक्ष चंदन सिंह नेगी ने पार्टी के विजन को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस मौके पर महासचिव इंजीनियर लक्ष्मी प्रसाद रत्तूड़ी, मुख्य सलाहकार वीपी नौटियाल,  टी.एस.नेगी, श्रीधर नैथानी,  जे.पी. कुकरेती, रीता कोल, उषा डोभाल, वी.के. धस्माना, डॉ. भरत सिंह बिष्ट, उमा संकर थपलियाल, महावीर सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।

पलायन, परिसीमन व आरक्षण पर गरजी उत्तराखंड समानता पार्टी
पंचायतीराज मंत्री महाराज ने जिलाधिकारियों से विकासखण्डों के परिसीमन को प्रस्ताव मांगने को कहा
परिसीमन को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने छेड़ा अभियान