किशोरी को बेहोश कर किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

Teenager raped after being rendered unconscious

हरिद्वार। Teenager raped after being rendered unconscious सहेली के घर से किताब लेने के लिए निकली किशोरी को पड़ोसी ने हैवानियत का शिकार बना डाला। आरोपित ने रास्ते में किशोरी को बहला-फुसलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद भेल क्षेत्र की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पीड़िता को बेरहमी से पीटा।

झाड़ियों से गंभीर हालत में मिलने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। होश आने पर उसने घटना और आरोपित की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सहेली के घर किताब लेने की बात कहकर निकली थी।

काफी देर तक वापस नहीं आने पर आस-पास और फिर सहेली के घर समेत अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम को रानीपुर पुलिस ने उन्हें अवगत कराया कि उनकी बेटी गंभीर हालत में मिली है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। स्वजन अस्पताल पहुंचे।डॉक्टरों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

एम्स में उपचार के दौरान किशोरी को कुछ होश आया। तब उसने आरोपित की पहचान पड़ोसी शेखर के रूप में की। आरोपित मूलरूप से बिजनौर का निवासी है। सामने आया कि रास्ते से किशोरी को बहला-फुसलाकर आरोपित अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद आरोपित ने भेल क्षेत्र की झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया।किशोरी के साथ मारपीट भी की और अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता है। मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिता पर अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस कर रही जांच
हैवानियत की हदें पारः 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म
मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार