सिर्फ पांच हजार की चोरी के संदेह में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या

A friend had murdered his own friend

उधमसिंहनगर। A friend had murdered his own friend निर्माणाधीन भवन के पास छह दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त रस्सी व व ईंट बरामद की गयी है। हत्या की यह वारदात मृतक के साथी द्वारा ही अंजाम दी गयी थी जिसने पांच हजार चोरी के संदेह में हुई रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार बीती 31 जुलाई को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसके सिर एवं चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र, निवासी शिव मंदिर के पास ठाकुर नगर, थाना ट्रांजिट कैंप जिला उ. सिं. नगर के रूप में की गई।

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु गला दबाकर हत्या किए जाने के कारण हुई है। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक ने अपने तीन साथियों के साथ आजादनगर ट्रांजिट कैम्प में शराब पी तथा उसके बाद उसके 2 दोस्त रोहित राजपूत पुत्र अजीत राजपूत निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प ओर विजय पुत्र कैलाश चंद निवासी चामुंडा मंदिर के पास ट्रांजिट कैम्प शराब पीकर चले गए थे।

उसके बाद मृतक के करीबी मित्र सुनील कुमार उर्फ इक्का पुत्र भारत सिंह निवासी शिवनगर वार्ड न 2 ओम पब्लिक स्कूल के पास कोतवाली ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिह नगर मूल पता ग्राम सिडौरा कोतवाली तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उसे शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले जाकर शराब पिलाई तथा उसके बाद लकड़ी की फन्टी एवं ईंट से हमला किया।

अंत में मौके पर उपलब्ध रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को संदेह था कि मृतक द्वारा उसके 5,000 चोरी कर लिए गए है, इसी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी तथा ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर कब्जे पुलिस में लिया गया है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

बाबू ने चाकू से गोदकर की प्रधानाचार्य की हत्या
सौरभ हत्याकांड का खुलासा, तीन दोस्त गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार