यूपीईएस और सेल्सफोर्स के बीच करार

Agreement between UPES and Salesforce

देहरादून। Agreement between UPES and Salesforce यूपीईएस ने एआई-सीआरएम कंपनी सेल्सफोर्स के साथ एक महत्वपूर्ण सहयोग समझौता किया है। इसके तहत डेटा साइंस स्पेशलाइजेशन के साथ बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय में सेल्सफोर्स एकेडेमिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्थापना भी की जाएगी।

इस पहल के तहत छात्रों को पहले वर्ष से ही ट्रेलहेड-पावर्ड लर्निंग, उद्योग मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स पर हैंड्स-ऑन अनुभव मिलेगा। करिकुलम को यूपीईएस और सेल्सफोर्स ने संयुक्त रूप से तैयार किया है, जिसमें एआई, डेटा एनालिटिक्स, सीआरएम टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन पर विशेष फोकस रहेगा।

यूपीईएस के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अभिषेक सिन्हा ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों को एआई आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करेगी। वहीं सेल्सफोर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मंकिरन चौहान ने कहा कि यह सहयोग भविष्य के लिए कुशल और एआई-रेडी कार्यबल तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

यूपीईएस की पहल बनी गरीब छात्रों के सपनों की उड़ान
यूपीईएस व एसजीआरआर विवि ने मिलाया हाथ
ईवाई इंडिया व यूपीईएस ने की साझेदारी, 7 नए कोर्स लॉन्च