3000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नगर निगम कर्मी

Municipal Corporation Employee Caught Accepting a Bribe

देहरादून। Municipal Corporation Employee Caught Accepting a Bribe सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के सफाई नायक सुपरवाइजर अंकुश कुमार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चालान निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी चांदचक रोड बंजारावाला क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स की दुकान है।

दुकान के पास पानी फैला होने पर नगर निगम के सुपरवाइजर अंकुश कुमार ने उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम-2016 के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चालान खत्म करने और मामले को निपटाने के एवज में आरोपी ने 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसके बाद थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम गठित की गई। रविवार को विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस विभाग ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

रिश्वतखोर JE गिरफ्तार, टेंडर कार्य के भुगतान कराने के बदले मांग रहा था 50 हजार
रिश्वत लेने के आरोप में आरटीओ दारोगा सस्पेंड
उपखंड शिक्षा अधिकारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार