Incorrect demarcation is taking place in Gandhi Basti
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर जताया गहरा रोष
देहरादून। Incorrect demarcation is taking place in Gandhi Basti महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने चंद्र रोड स्थित गांधी बस्ती (सूरज बस्ती) में गलत चिन्हीकरण के आधार पर की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर गहरा रोष व्यक्त किया है। डॉ. गोगी ने कहा कि यह बस्ती वर्षों पुरानी है और यहां के अधिकांश निर्माण निजी भूमि पर हुए हैं।
पिछले लगभग 50 वर्षों से सैकड़ों परिवार यहां निवास कर रहे हैं तथा नगर निगम की और से सड़क, पानी, स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बावजूद हाल ही में विभिन्न विभागों की और से बिना स्पष्टता के नोटिस जारी कर बस्ती को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार का चिन्हीकरण किया भी जाता है, तो वह एक समान मापदंडों के अनुसार होना चाहिए। डॉ. गोगी ने प्रशासन से मांग की कि, गलत चिन्हीकरण को तुरंत रोका जाए और पुनः सर्वे कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। जब तक स्पष्ट एवं न्यायसंगत मापदंड तय न हों, तब तक किसी भी प्रकार का ध्वस्तीकरण न किया जाए। सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मदन लाल, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, सुनील जैसवाल, राजकुमार जयसवाल, सुनीता प्रकाश, अर्जुन पासी, सविता सोनकर, अरुण शर्मा, आनंद त्यागी, नितेश राजोरिया, विनीत भट्ट बंटू, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, अभिषेक पंवार, अतुल सक्सेना, गुलशन, वीरेंद्र चौहान, आदर्श सूद व मनीष गर्ग आदि उपस्थित थे।
जरा इसे भी पढ़े
औचित्यहीन रहा विधानसभा का विशेष सत्र : कांग्रेस
महिला सम्मान के दावों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना





