Home Uttarakhand Dehradun पीएम मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का उद्धघाटन

पीएम मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का उद्धघाटन

PM Modi Inaugurates Dehradun-Delhi Wildlife Corridor

देहरादून। PM Modi Inaugurates Dehradun-Delhi Wildlife Corridor उत्तराखंड- उत्तरप्रदेश के लोगो का इंतजार आज मंगलवार को आखिरकार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 210 किमी लंबे दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस वे के सबसे महत्वपूर्ण व 12 किमी ग्रीन व वाइल्डलाइफ कॉरिडोर गणेशपुर- देहरादून का उद्धघाटन कर दिया है, जिसके बाद आज से दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस वे का वाइल्डलाइफ को संजोय एलिवेटेड एरिया आधिकारिक तौर पर जनमानस के लिए खुल गया है।

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्धघाटन किया। पीएम मोदी द्वारा इस दौरान 12 किमी लंबे गणेशपुर- देहरादून वाइल्डलाइफ कॉरिडोर स्थित व्यू पॉइंट् से दूरबीन की मदद से जंगल के नज़ारों का निरीक्षण।

गौरतलब है कि दिल्ली- देहरादून के लगभग 210 किमी के इस एक्सप्रेस वे का एक हिस्सा अक्षरधाम दिल्ली से शुरू होते हुए दूनघाटी तक पहुँचेगा। इस इकोनॉमिक कॉरिडोर का सबसे खास व अहम हिस्सा गणेशपुर से अशारोड़ी व दून घाटी तक आने के दौरान तीन जोन में बांटा गया एक एलिवेटेड रोड है, जिसको इस तरह से बनाया गया है ताकि उस क्षेत्र से गुजरने वाली रोड द्वारा मोहंड, राजाजी वन रेंज में विचरण करने वाले जानवरो के क्षेत्र में हस्तक्षेप न कर सकें।

इस एलिवेटेड क्षेत्र को वन क्षेत्र से 6-7 मीटर ऊंचा रखा गया है। इस 12 किमी के एलिवेटेड रोड को तीन जोन में बांटा गया है- जिसमे गणेशपुर से मोहंड ( 5.4 किमी), मोहड़ से अशारोड़ी(10किमी) व अशारोड़ी से दूनघाटी(3.41किमी) है। इस एलिवेटेड हिस्से में लाइट्स भी इस तरफ लगाई गई है जो रात को उड़ने वाले कीट- पतंगों को अपनी ओर आकर्षित न करें।

12 किमी के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के एलिवेटेड हिस्से में व्यू पॉइंट भी बनाया गया है, जो आगामी समय मे देश दुनिया के पर्यटकों को हाथी, बाघ, हिरण आदि को एक ही क्षेत्र में दिखाने का मौका देगा। वहीं सहारनपुर, दिल्ली, मेरठ से आने वाले पर्यटक बिना जाम में फंसे आसानी से कुछ ही घंटों में देहरादून पहुँच सकेंगे, जिससे देहरादून में मसूरी, प्रदेश में चारधाम यात्रा को बूस्ट प्रदान करेंगे।

यह कॉरिडोर न केवल देहरादून और दिल्ली के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और विकास के संतुलन का भी एक बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।

पीएम मोदी के दून दौरे से पहले सामने आया आतंकी कनेक्शन
सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड
पीएम मोदी करेंगे भारत-नेपाल सीमा लैंड पोर्ट का शिलान्यास