Home Uttarakhand Dehradun गोल्डन कार्ड से इलाज दिलाने में नाकाम हो चुके स्वास्थ्य मंत्री :...

गोल्डन कार्ड से इलाज दिलाने में नाकाम हो चुके स्वास्थ्य मंत्री : रघुनाथ नेगी

Failed to provide treatment using Golden Card

विकासनगर। Failed to provide treatment using Golden Card जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदेश के कार्मिकों, पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड से इलाज दिलाने में नाकाम हो चुके स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की बर्खास्तगी को तहसील में प्रदर्शन कर मा.मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा।

नेगी ने कहा कि प्रदेश के कार्मिकों एवं पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड की विसंगतियां एवं अन्य लापरवाही के चलते अधिकांश सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण कार्मिक इलाज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कई पेंशनर्स तो रिश्तेदारों व दोस्तों से उधारी व ब्याज पर कर्ज लेकर इलाज करा रहे हैं, जोकि बहुत ही चिंताजनक है।

नेगी ने कहा कि इसके साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री के गैर जिम्मेदाराना रवैये एवं अधिकारियों पर नियंत्रण न होने के कारण अस्पतालों में लूट-खसोट, आपात स्थिति में इलाज न मिलने, रेफरल सिस्टम, गर्भवती माताओं की इलाज न मिलने से हो रही मौत, खराब मशीनें, स्टाफ की कमी, दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती न होने आदि तमाम अव्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार लाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री नाकाम हो चुके हैं।

नेगी ने कहा कि विगत कुछ माह से, जिस प्रकार स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हुई हैं तथा विभागीय मंत्री का अस्पतालों पर कोई नियंत्रण न होना, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों द्वारा की जा रही लूट-खसोट,आयुषमान के मरीजों से बीमारी के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलने, फर्जी बिल, आपात स्थिति में बाह्य मरीजों को आईसीयू, वेंटिलेटर की सुविधा न मिलने आदि तमाम अव्यवस्थाओं ने स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

कुछ माह से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज न मिलने के कारण मौतों में भी काफी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री की मौज मस्ती एवं ढीली पकड़ के कारण मा. न्यायालय लगातार अधिकारियों को इन अव्यवस्थाओं को लेकर तलब पर तलब किये जा रहा है। मोर्चा सरकार से मांग करता है कि ऐसे विफल व गैर जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखाएं।

घेराव, प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार , विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, गालिब प्रधान, हाजी असद, रूपचंद, सलीम मुजीब रहमान,महेंद्र सिंघल,सुधीर गौड, प्रवीण शर्मा पिन्नी, वाहिद कुरैशी, दीपांशु अग्रवाल, राजेंद्र पंवार,नरेंद्र तोमर, गजपाल रावत, मान चंद्र राणा, परवीन, इदरीश, सफदर, विक्रम पाल, गौरव लोधा, मनीष नेगी,भीम सिंह बिष्ट, टीकाराम उनियाल, विनोद रावत, परिमल गोस्वामी, निशा खातून, गोविंद नेगी, दिनेश राणा,रहबर अली, नानक सिंह, प्रमोद शर्मा,नरेश ठाकुर, श्रवण गर्ग, विनोद जैन,नाहिद खान, इमरान, मनीष कुमार, बुशरा, हुमा खान ,क्रिस्टीना, रईस, रहमान, आदि मौजूद थे।

सीएम ने अधिकारियों पर दबाव डालकर स्वयं को क्लीन चिट दिलवा दी : रघुनाथ नेगी
दिवालिया होने के कगार पर है प्रदेश : रघुनाथ सिंह नेगी
सचिव मीनाक्षी सुंदरम के भू माफियाओं से संबंधों की हो जांच : रघुनाथ सिंह नेगी