घाटी में अलगाववादियों ने बंद में दी 15 घंटे की ढील

जम्मू। घाटी में अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बंद के दौरान सभी दुकानें, पेट्रोल पम्प तथा दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सड़कों पर यातायात भी न के बराबर है। इसी दौरान अलगाववादियों द्वारा बुधवार को शाम 4 बजे से 15 घंटे की ढील दी है जिसके कारण देर शाम को बाजार खुलने की सम्भावना है।
इसी बीच सिविल लाइन्स तथा घाटी के बाहरी क्षेत्रों में केबस, मिनी बसें सड़कों पर चलती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में कुछ दुकानें भी खुली हुई हैं। इसी बीच ज्यादातर जिला मुख्यालयों में बंद का असर देखा जा रहा है। इसके विपरीत टीआरसी चैक बटमालू तथा लाल चैक में रेहड़ी-फड़ी वालों ने रोजमर्रा की चीजों को लगा रखा है। इसके साथ ही घाटी के कुछ उपजिलों को श्रीनगर तथा घाटी के दूसरे जिलों को जोड़ने वाली केबस चलती नजर आ रही हैं। कश्मीर में पिछले 138 दिनों से दो दिनों को छोड़कर लगातार बंद जारी है। इसी दौरान अलगाववादियों द्वारा बुधवार शाम 4 बजे से 15 घंटे की बंद ढील दिए जाने के कारण देर शाम को बाजार खुलने की सम्भावना है।