1000 रुपए का नया नोट वायरल

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इन परेशानियों के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर 1000 रुपए का नया नोट वायरल हो रहा है। जिनको भी यह तस्वीर मिल या दिख रही है, वे बिना यह जाने कि यह असली है या नकली, उसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। व्हाट्सऐप पर भी इसे काफी शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 1000 के एक नोट की तस्वीर के साथ लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह सही है? लोग जानना चाहते हैं कि यह वास्तव में सही है या गलत। जो नोट शेयर किया जा रहा है, उस पर नमूना छपा है। साथ ही साथ इस नोट का आकार भी पुराने 1000 रुपए के नोट से छोटा दिऽ रहा है। हालांकि, इस नोट का केवल सामने वाला भाग दिखाया गया है। आम जनता भी 1000 रुपए के नए नोट की काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस नोट की तस्वीर के साथ ही कई लोगों ने खुशी जताते हुए शेयर किया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही मार्केट में यह नया इस्तेमाल के लिए आ सकता है। वहीं, कई इसे फर्जी बताकर सिरे से ऽारिज कर रहे हैं।