Home sports डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे अजय जयराम

डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे अजय जयराम

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।चैम्पियन अजय ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के आठवें वरीय यगोर कोएल्हो डि ओलिवियेरा को 32 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15 21-18 से हराया।
55000 डालर इनामी इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अजय का सामना डेनमार्क के पांचवें वरीय एंडर्स एंटोसेन से होगा। अजय के अलावा प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी ने भी कल रात मिश्रित युगल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।