Home Uttar Pradesh जैकेट फैक्ट्री में भीषण आग, 13 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

जैकेट फैक्ट्री में भीषण आग, 13 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार तड़के एक जैकेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग की वजह से 13 मजदूरों की जलकर मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को दिल्ली के जीटीबी हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन आग की वजहों का पता नहीं चल सका है।
घटना साहिबाबाद के शहीदनगर की है जहां एक तीन मंजिला ईमारत में जैकेट की फैक्ट्री चल रही थी। सुबह करीब 4।30 बजे मकान में अचानक आग लग गई। सकरी गली होने की वजह से दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने ही नाले के पानी से आग को बुझाया। फिलहाल मौके पर एसएसपी और अन्य बड़े अधिकारी मौजूद हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि आग की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है।
एसएसपी ने कहा कि यह फैक्ट्री एक रिजवान नाम के शख्स की है। फिलहाल उसे बुलाकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। उन्होंने बताया कि मृतक ज्यादातर बुलंदशहर, बरेली और मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं।