अफ़्रीकी देश काॅन्गो में शांति सेना के 32 भारतीय सैनिक बम धमाके में घायल

नई दिल्ली/किंशासा (काॅन्गो) । लगभग 32 भारतीय सैनिक जो मध्य अफ्रीकी देश काॅन्गो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के झंडे तले वहां शांति स्थापित करने के लिए तैनात थे, मंगलवार सवेरे एक जबरदस्त बम धमाके में घायल हो गए। यद्यपि भारत की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है, काॅन्गो की राजधानी किंशासा में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय से उपलब्ध समाचारों के अनुसार यह सभी भारतीय सैनिक केशएरो शहर में मंगलवार सवेरे गश्त लगा रहे थे जब यह बम धमाका हुआ। बम धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मध्य अÚीकी देश काॅन्गो (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आॅफ काॅन्गो–डीआरसी) में संयुक्त राष्ट्र संगठन का स्थिरीकरण मिशन (मोनसक) तैनात है और 2005 से भारतीय सैनिक उसके सदस्य हैं। कुछ समय पूर्व तक काॅन्गो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अध्यक्ष भारतीय लेफ्टनंट जनरल चंद्र प्रकाश थे।
विश्व के विभिन्न देशों में, विशेषकर अफ्रीकी देशों में, जहां गृह युध्द चल रहा होता है और शांति स्थापित करने की आवश्यकता होती है, सबसे ज्यादा भारतीय सैनिक संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के सदस्य हैं। अभी तक भारत ने 43 देशों में लगभग 180,000 जवान संयुक्त राष्ट शांति सेना के झंडे तले शांति स्थापित करने के लिए तैनात किये हैं।
काॅन्गो के राष्ट्रपति जोसफ कबीला, जो एक समय पर वहां के जाने माने नेता रहे हैं, अब विवादों में घिर चुके हैं और विपक्ष का आरोप है कि वह अनैतिक तरीके से सत्ता पर बने रहना चाहते हैं। इस कारण वहां अस्थिरता आ गयी है और एक गृह युध्द की संभावना बढ़ गयी है। पफलस्वरूप वहां संयुक्त राष्ट्र द्वारा मोनसक तैनात किया गया है।