लोनावाला में भाजपा नेता सचिन शेलके की हत्या

मुंबइ। पुणे के तलेगांव-दाभाडे नगरपरिषद के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता सचिन शेलके की लोनावाला में दिनदहाडे हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने श्री शेलडे पर धारदार हथियार से हमला किया और वहां से फरार हो गए।
भाजपा नेता की हत्या से पुणे में दहशत के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार श्री शेलके किसी कार्य से लोनावाला आए थे। वहां जानलेवा हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए स्थानीय पवना अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों का खुलासा समाचार लिखने तक नहीं हो पाया था। हालांकि पुलिस ने  हमलावरों को पकडने के लिए चारों ओर नाकेबंदी कर दी।