पाक की गोलीबारी में दो जवान शहीद, दो नागरिक घायल

जम्मू  पाकिस्तान द्वारा पुंछ जिले के सीमावर्ती कृष्णा घाटी सेक्टर में आज सुबह से की जा रही गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं जबकि इस दौरान दो स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। भारतीय सुरक्षाबल इस गोलीबारी को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दे रहें है। भारत की तरपफ से जवाबी कार्रवाई में पकिस्तान की कई पोस्ट तबाह हुई है उल्लेखनीय है कि पाक द्वारा जारी इस गोलीबारी में सुबह एक जवान शहीद तथा एक नागरिक घायल हुए थे। इसके बाद अब एक और जवान के शहीद होने तथा एक और नागरिक के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। सुबह शहीद हुए जवान की पहचान 22 रेजिमेंट के गुर सेवक सिंह के रूप में हुई है। दो दिन शांत रहने के बाद शनिवार रात 2 बजे पाकिस्तान ने इस सेक्टर में फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। रविवार सुबह से हो रही इस गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि दो नागरिक भी घायल हुए हैं। पाकिस्तान भारतीय चैकियों सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लगातार निशाना बना रहा है। दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।