Home national जयललिता से मिले शाह और जेटली

जयललिता से मिले शाह और जेटली

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जे. जयललिता से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा।
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने बताया कि शाह और जेटली  ने चेन्नई स्थित अपोलो अस्तपाल में जाकर जयललिता से भेंट की।उन्होंने जयललिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री का इलाज कर रहे डाक्टरों से भी जयललिता की तबीयत और इलाज के बारे में जानकारी ली।