केरल की तरफ उत्तराखण्ड पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

Uttarakhand police extended aid to Kerala
उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से केरल के आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए धनराशि का चेक भेंट करते हुए।
Uttarakhand police extended aid to Kerala

देहरादून। Uttarakhand police extended aid to Kerala उत्तराखण्ड पुलिस ने केरल में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की सहायता के लिये हाथ आगे बढ़ाये हैं। बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए 22 लाख 82 हजार 623 रुपये की धनराशि दी है।

अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि केरल राज्य में आयी बाढ़ से काफी जन हानि हुयी है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि बाढ़ पीड़ितो की मदद की जाये। उत्तराखण्ड पुलिस भी बाढ़ पीड़ितों के दुरूख में उनके साथ है।

इसी के चलते पुलिस महानिदेशक की अपील पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त जनपदों एवं इकाईयों द्वारा स्वेच्छा से निजी वेतन से कुल 22 लाख 82 हजार 623 रुपये की धनराशि एकत्रित की गयी, यह धनराशि का चेक पुलिस मुख्यालय द्वारा बी एल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से लोकनाथ बेहरा पुलिस महानिदेशक केरल को दिया गया।

जरा यह भी पढ़े