Home Uttarakhand Dehradun उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि : योगी आदित्यनाथ

उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath

उत्तराखंड से मेरा भावनात्मक रिश्ताः Yogi Adityanath

ऋषिकेश, आजखबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। यह मेरी जन्मभूमि है। हम सकारात्मक माहौल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सभी प्रकार के विवादों को समाप्त करने का काम कर है। Yogi Adityanath ने कहा कि भारत की उपजाऊ भूमि उत्तराखण्ड की ही देन है क्योकि उत्तराखण्ड से ही गंगा व यमुना जैसी बड़ी और पवित्र नदियां उत्तराखण्ड से ही निकल रही है।

गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समूचे देश को गंगा और यमुना उत्तराखंड की देन है। अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार कर रही है। जनहितों को देखकर ही उत्तराखण्ड की त्रिवेन्द्र सरकार अपनी योजनाओं का संचालन कर रही है। उत्तराखण्ड को जल्द ही त्रिवेन्द्र सरकार की विकास परक योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा। योगी ने कहा कि दुनिया में उत्तर भारत को सबसे उपजाऊ कहा जाता है।

गंगा और जमुना इस क्षेत्र को जल के रूप में जीवन दे रही : Yogi

यह उत्तराखंड की ही देन है। गंगा और जमुना इस क्षेत्र को जल के रूप में जीवन दे रही है। उत्तर भारत की लगभग सारी खेती व पानी इन दोनों नदियों पर ही मुख्य रूप से निर्भर है। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के सीएम बनने के बाद एक वर्ष के भीतर वहां गुंडाराज समाप्त हुआ है।




संत एक का नहीं सबका होता है। योगी पूरे देश में आज हिंदुत्व की ध्वज पताका फैला रहे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार की हर क्षेत्र में विकासपरक सोच पहले देश को विकास के चरम तक ले जाएगी। उन्हांेने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियां में भारत के रिश्तों को सुधारने का काम किया है। जिसकी बदौलत आज दुनियां का हर मुल्क भारत का दोस्त बनकर भारत के साथ व्यापार करने को तैयार है।

जरा इसे भी पढ़ें :