राजधानी में जाम की समस्या पुलिस के लिए बनी है सिरदर्द

Traffic jam
राजधानी में जाम की समस्या पुलिस के लिए बनी है सिरदर्द Traffic jam

देहरादून । राजधानी की सड़कों पर वाहनों के पहिए जाम (Traffic jam) होने से प्रतिदिन अव्यवस्था के दर्शन हो रहे हैं। सड़कों पर दुपहिया व चार पहिया वाहनों की घंटों-घंटों लम्बी लाईन लगने से जाम के झाम से लोगों को भारी परेशानी के दौर से होकर गुजरना पड़ता है। पुलिस के आला अफसर भी इस जाम की समस्या को देखते हुए काफी चिंतित हैं।

काफी प्रयासों के बाद भी वे सड़को पर लगने वाले जाम को देखते हुए कोई समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। राजधानी में जाम की समस्या के मददेनजर यातायात पुलिस का गठन राज्य निर्माण के बाद ही कर दिया गया था, लेकिन समस्या वहीं की वहीं बनी रही। तत्पश्चात एसपी यातायात की नियुक्ति की गयी। परन्तु समस्या तो और भी परवान चढ़ती चली गयी और आज भी सड़कों पर वाहनों के जाम की समस्या विकराल रूप धारण किये हुए है।

सूबे की राजधानी में इसी समस्या से निजात पाने अथवा उस पर नियंत्रण पाने के लिए कुछ समय पूर्व ही केवल खुराना को डीआईजी यातायात बनाया गया, लेकिन वे भी मानो यातायात की भीषण समस्या के सामने नत्मस्तक हो गये हों। राजधानी में जाम की भीषण समस्या के पीछे यहां प्रतिदिन दुपहिया व चार पहिया वाहनों का भारी भरकम दबाव मुख्य है।

जरा इसे भी पढ़ें :