शिमला से तीन के बाद सोनिया गाँधी और प्रियंका दिल्ली रवाना

शिमला । कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया सोनिया गाँधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा तीन दिन बाद रविवार को शिमला से वापस दिल्ली लौट गई। सोनिया और प्रियंका ने तीन दिनों तक छराबड़ा में बन रहे प्रियंका के मकान का मुआयना कर आर्किटेक्चर को जरूरी र्निदेश दिए। सोनिया गाँधी और प्रियंका वाड्रा रविवार सुबह 11 बजे कल्याणी हैलीपैड से प्राइवेट हेलिकाॅप्टर से चण्डीगढ़ के लिए रवाना हुई हैं।

कांग्रेस अध्यक्षा व उनकी बेटी तीन दिन छराबड़ा में पांच सितारा में ठहरी हुई थी। सोनिया और प्रियंका 24 नवम्बर को शिमला पहुंची थी। तीन दिन तक सोनिया और प्रियंका ने यहां निर्माणाध्ीन घर का जायजा लिया। प्रियंका के घर का इन दिनों फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। प्रियंका ने 2008 में शिमला को वाहरी क्षेत्रा छाराबड़ा में जमीन ऽरीदी थी और इस पर सेब और अन्य पफलों का बागीचा भी लगाया है। इस बीच सूत्रों के अनुसार सोनिया गाँधी ने प्रदेश कांग्रेस व सरकार के कामकाज की भी फीडबैक ली है। इस दौरान उन्होने आध्किारिक तौर पर किसी से भी मुलाकात नहीं की है। उनका यह दौरा पूरी तरह निजी था।