सांस्कृतिक धरोहरों को संजोय रखता शंकरदेव कलाक्षेत्र

Sankardev Kalakshetra
Sankardev Kalakshetra एक सांस्कृतिक संग्रहालय

शंकरदेव कलाक्षेत्र ( Sankardev Kalakshetra ) एक सांस्कृतिक संग्रहालय है। यहां आप असम के सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत की परंपरागत स्मृतियों को भी निहार सकते हैं। यह गुवाहाटी शहर के पंजाबाडी क्षेत्र में स्थित है, यहां एक ही परिसर में पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को जिस तरह से दर्शाया गया है वह दिलचस्प है।

इसे 1990 के दशक में बनवाया गया था। असम के लोगों को संगठित करने वाले महान वैष्णवभक्त ,कवि संत एवं नाटककार श्रीमंत शंकरदेव के नाम पर इस कलाक्षेत्र का नाम रखा गया। यहां विविध कला परिसर भी है। 2000 लोगों की क्षमता वाले यहां के ओपन एयर थिएटर में सांस्कृतिक पर्व और नृत्य आयोजित होते रहते हैं। यहां के साहित्य और ललित कला भवन भी खासे लोकप्रिय हैं।

Sankardev Kalakshetra




इसके अलावा यहां बच्चों के लिए एक सुंदर पार्क भी है। परिसर को और दर्शनीय बनाने के लिए इस के भीतर एक सर्कुलर रेल बना दी गई है। वैसे शंकर कलाक्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्टेट म्यूजियम, एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम और फॉरेस्ट म्यूजियम जैसे संग्रहालय हैं जहां असम के विविध पहलुओं को देखा जा सकता है। अंतरिक्ष विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यहां का प्लेनेटोरियम भी एक बेहतरीन जगह है। इसे देश के बेस्ट प्लेयटोरियम में गिना जाता है।

जरा इसे भी पढ़ें :