पुलिसकर्मी ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिये ले सकेंगे अवकाश

Policeman online applications
Policeman online applications

रुद्रप्रयाग। Policeman online applications रुद्रप्रयाग के नये पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिले के पुलिस कर्मियों के लिये खुशी की सौगात दी है। पहले पुलिस कर्मी छुटिटयों के लिये कई बार एसपी आॅफिस के चक्कर काटते थे, लेकिन कई बार उन्हें छुटटी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इसके लिये पुलिस अधीक्षक ने एक व्हटसएप ग्रुप बनाया है। जिसमें जिले के सभी पुलिस कर्मियों को जोड़ा गया है। अब कर्मचारी इस ग्रुप में छुटटी मांगने के साथ ही अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। इसके लिये बकायदा पीआरओ सैल का भी गठन किया गया है। कर्मचारी अब ग्रुप के जरिये आॅनलाइन आकस्मिक अवकाश के लिये भी अप्लाई कर सकते हैं।

Policeman online applications
एसपी अजय सिंह कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर।

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुये एसपी अजय सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों को साथ लेकर कार्य किया जायेगा। पुलिस का कार्य आम जनता की सेवा करना है।

यात्रियों की सेवा का भी विशेष ख्याल रखा जायेगा

कोशिश ये रहेगी कि पुलिस के कारण आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हो। उन्होंने कहा कि छह माह की यात्रा के संचालन के लिये जो भी चुनौतियां होंगी, उनसे निपटने के लिये अभी से तैयारियां की जाएंगी। रुद्रप्रयाग चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है, इसलिये यात्रियों की सेवा का भी विशेष ख्याल रखा जायेगा। जनता और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाये जाएंगे।

एसपी अजय सिंह ने कहा कि जिले की पुलिस लाइन, थाना, चौकी, अग्निशमन, परिवहन शाखा, अभिसूचना, संचार एवं पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में तैनात सभी पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिये एक व्हटसएप गु्रप बनाया गया है। इसमें पुलिस कर्मी अवकाश के साथ ही अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी थाना चौकी में तैनात प्रभारी से पूरी डिटेल के साथ संस्तुति कराएंगे। जो कर्मचारी व्हटसएप का संचालन नहीं करते हैं, वह अपना अवकाश प्रार्थना पत्र अपने प्रभारी अथवा सहकर्मी के माध्यम से फोन के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार 11 बजे से 2 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े