माॅडल से किया गैंगरेप

crying-woman

नई दिल्ली। दिल्ली के सरोजनी नगर क्षेत्र में एक लड़की से गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। लड़की मॉडलिंग करती है और फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती थी। जानकारी के अनुसार क्रिसमस की रात इस मॉडल के साथ तीन युवकों ने मिलकर रेप किया जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। घटना की सूचना स्वयं लडकी ने फोन करके दी है।
दरअसल पीड़ित लडकी मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन कहीं बात नहीं बन पा रही थी। ऐसे में करियर के तलाश में पीड़ित लड़की मुंबई पहुंची लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी। इसी दौरान एक शख्स से उसकी मुलाकात हुई। उस शख्स ने उसे दिल्ली में ही काम दिलाने का वादा किया। लडकी उस शख्स के बहकावे में आकर किराए पर घर लेकर जामिया नगर में रहने लगी।

उस शख्स ने लडकी से लगातार संपर्क बनाए रखा एवं उसने सरोजनी नगर के एक मॉल में लड़की को बुलाया। वहां पार्टी करने के बाद सरोजनी नगर के एक फ्लैट में ले जाकर तीनों शख्स ने उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। जब बाद में लडकी को होश आया तो उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।