शहर के मेयर ने की मगरमच्छ से शादी

Mayor

मेक्सिको सिटी। दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो अंधविश्वास के शिकार होते हैं और विभिन्न चीजों को अपने लिए सौभाग्य या दुर्भाग्य का कारण मान लेते हैं लेकिन मेक्सिको के एक शहर सैन पेड्रो होआमे लोला के मेयर विक्टर आगीलर ने तो सारी हदें ही पार कर दी और अच्छी किस्मत के लिए एक मादा मगरमच्छ से शादी रचा ली।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस शहर के मेयर ने स्थानीय मछुआरों की अच्छी किस्मत के लिए मगरमच्छ से आधिकारिक शादी की और यह प्रथा पिछले 200 साल से जारी है।
Marriage-to-crocodile
मेयर ने जिस मगरमच्छ से शादी की उसका नाम ‘प्रिंसेज’ रखा गया था और शादी से पहले इसे आधिकारिक तौर पर नाम भी दिया गया, शादी से एक दिन पहले प्रिंसेज को पूरे शहर में घुमाया गया और लोगों ने पारंपरिक नगमे गुनगुना कर और नृत्य करके उसका स्वागत किया। शादी वाले दिन प्रिंसेज सफेद रंग के शादी का जोड़ा भी पहनाया गया जबकि स्थानीय पादरी ने उसकी और मेयर शादी कराई।
जरा इसे भी पढ़ें : अजीबोगरीब पालतू छिपकली सोशल मीडिया पर हो रही वायरल क्या आपने देखा?

शादी के अवसर पर पूरे शहर को आमंत्रित किया गया था और पारंपरिक भोजन तैयार किए गए थे जबकि शादी में शरीक लोग विभिन्न गाने गा रहे थे और एकमात्र प्रिंसेज ही थी जिसके मुंह पर पट्टी बांध दी गई थी।
जरा इसे भी पढ़ें : इस बिजनेसमैन ने अपनी बेटी की शादी में लुटा दिये 1 अरब

यह रस्म मेक्सिको के दक्षिणी पश्चिमी शहर में 1789 से जारी है और इस शहर के लोगों का मानना ​​है कि ऐसा करने से उनके जीवन में आसानियां पैदा होती हैं और भाग्य उन पर मेहरबान हो जाती है। गौरतलब है कि इस शहर के अधिकांश लोगों का आजीविका मछली पकड़ने से है जबकि कुछ लोग खेती भी करते हैं। परंपराओं के अनुसार इस शहर के मेयर को हर साल एक मगरमच्छ से शादी करनी पड़ती है ताकि शहर के लोग खुशहाल रहें।
जरा इसे भी पढ़ें : 16 साल के प्रेमी ने 71 साल की प्रेमिका से की शादी