मैक्स खाई में गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Max

पुलिस व प्रशासन की टीम ने शव निकालने का काम शुरू किया

चम्पावत। मैक्स खाई में गिरने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सुबह करीब साढ़े छह बजे हादसा हुआ। मैक्स वाहन में करीब नौ लोग सवार बताए जा रहे हैं। स्वाला के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से इसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने खाई से शव निकालने का काम शुरू किया। मृतकों में चार लोगों की शिनाख्त हो गई है।

 

मौके पर एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीओ पीएस कफलिया भी टीम कर साथ पहुंच गए है। एसडीआरएफ की टीम शव निकलने में जुटी है। यह घटना उसी स्थान पर हुई है जहां करीब 15 दिन पूर्व दो बाइक सवार खाई में गिरकर मरे थे। 1952 में इसी स्थान से आईटीबीपी की भी गाड़ी गिरी थी। जिसमे कई जवान मरे थे, हादसा बेहद दर्दनाक है।

 

अभी कुछ लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई

शवों को निकलने का काम जारी है। जिसमे अभी कुछ लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुबह करीब साढ़े छह बजे हादसा हुआ। मैक्स वाहन में करीब नौ लोग सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर डीएम सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला जा रहा है।

 

 

अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में छह पुरुष, दो महिला व एक बच्चा शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।