क्या आप ने झींगे से बनी रोटी खाई है?

Jhinge

फिनलैंड की एक बेकरी ने दुनिया से भूख को खत्म करने के लिए पीसे हुये झींगों से बनाई रोटी पेश की है। फिनलैंड की फीजर बेकरी का कहना है कि यह रोटी शुक्रवार से इस स्टोर पर उपलब्ध होगी। हर रोटी 70 झींगों को सुखा कर पीसकर फिर आटा गुंदे और अन्य बीजों में मिला कर बनाई गई है।
जरा इसे भी पढ़ें : शरीर पर आग लगाकर गंभीर से गंभीर बीमारी को खत्म करने का अनोखा तरीका

फीजर बेकरी के प्रवक्ता का कहना है कि इस तरह की रोटी बनाने का विचार पिछले गर्मियों में आया था लेकिन फिनलैंड के अधिकारियों से इसकी स्वीकृति अब मिली है। बेकरी के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि झींगों से बनी रोटी में आम रोटी के मुकाबले में ज्यादा प्रोटीन होता है। 2013 में, संयुक्त राष्ट्र ने अपने आंकड़ों को बताया कि दुनिया में दो अरब लोग कीड़़े मकोड़े खाते हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : लिजिए मजा बांस की बनी लाजवाब सब्जी का

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 1900 प्रकार के कीड़े मकौड़ों को खानों में प्रयोग किया जाता है।  संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि संगठन ने एक कार्यक्रम शुरू किया था जिसमें कीड़ों नस्ल और उपयोग पर जोर दिया गया। इस महीने की शुरुआत में, फिनलैंड ने कीड़े मकोड़ों की बढ़ोत और खानों के लिए इसकी बिक्री पर प्रतिबंध भी हटा दिया है। 5 अन्य दूसरे  यूरोपीय देशों, ब्रिटेन, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया और डेनमार्क में पहले ही इसकी अनुमत है।
जरा इसे भी पढ़ें : रात को सोने से पहले केले का इस तरह से करे उपयोग तो होगा जबरदस्त फायदा