Home Uttarakhand Dehradun भाजपा प्रजातंत्र को कलंकित करने का काम कर रही

भाजपा प्रजातंत्र को कलंकित करने का काम कर रही

Loktantra bachao
कर्नाटका में की गई लोकतंत्र की हत्या के विरोध गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।
कांग्रेस ने ‘ Loktantra bachao divas ’ के तहत दिया धरना

देहरादून। केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर कर्नाटका में की गई लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरने के माध्यम से ‘‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजधानी देहरादून के गांधी पार्क देहरादून में ‘‘लोकतंत्र बचाओ दिवस ( Loktantra bachao Divas) ’’ मनाते हुए धरने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित शामिल हुए।

कार्यक्रम के उपरान्त कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सीताराम नौटियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार सत्ता बल, धन बल एवं बाहुबल का प्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने तथा प्रजातंत्र को कलंकित करने का काम लगातार किया जा रहा है।




उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज प्रदेशभर में कर्नाटक में सरकार गठन में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के संरक्षण में कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा अपनाई गई अलोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरोध स्वरूप अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए ‘‘प्रजातंत्र बचाओ दिवस’’ मना रही है। कांग्रेस पार्टी इस पूरी प्रक्रिया की घोर निन्दा करती है तथा यह मानती है कि कर्नाटक में वहां की जनता के द्वारा दिये गये जनादेश का राज्यपाल द्वारा अनादर करते हुए एक ऐसे दल के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जिसके पास साधारण बहुमत भी नहीं है।

विधायकों की खरीद-फरोख्त लोकतांत्रिक परम्पराओं के विपरीत

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन जिसके पास सरकार बनाने के लिए 117 विधायकों का पूर्ण बहुमत है, को सरकार बनाने से वंचित रखा गया है।  ऐसी ही परिस्थितियों में कुछ समय पूर्व गोवा में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम के उपरान्त सबसे बड़े दल के रूप में उभरी कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने का मौका देने की बजाय कम संख्या वाले भाजपानीत गठबन्धन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। कर्नाटका प्रदेश के राज्यपाल द्वारा जिस प्रकार से भाजपा नेता येदयुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया जिससे दूसरे दलों में विभाजन करवाया जा सके तथा विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा सके वह लोकतांत्रिक परम्पराओं के विपरीत है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र के सभी मानकों एवं मापदण्डों पर कुठाराघात करते हुए कर्नाटक में अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार का गठन भाजपा के तानाशाही चरित्र का द्योतक है, जिसे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी दल सहन नहीं करेगा। कांग्रेस पार्टी का सदैव लोकतंत्र एवं लोकशाही में गहरा विश्वास रहा है और आज देश में लोकतंत्र के जितने भी स्तम्भ हैं, उनकी स्थापना में महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक एक लम्बा इतिहास रहा है।




कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मातवर सिंह कण्डारी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व मंत्री डाॅ0 संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महामंत्री गोदावरी थापली, मनमोहन मल्ल, प्रमोद कुमार सिह, सतीष ढौडियाल, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेष पाण्डे, गिरीष पुनेड़ा, नवीन पयाल, राजेष शर्मा, अशोक वर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा आदि शामिल रहे।

जरा इसे भी पढ़ें :