लोगों के जीवन से उल्लास न होने दे गायब

joyful life
Joyful life : लोगों के जीवन से उल्लास न होने दे गायब

दोस्तों, आज हम बात करेंगे उत्सव की। क्या आप जानते हैं उत्सव होता क्या है? उत्सव जिन्दगी की खुशियाँ ( joyful life ) है और उनमे आनन्द का दूसरा रूप है। जीवन में उत्सवप्रियता कम हो रही है। पिछले लगभग 25 सालों में व्यक्ति का जीवन बहुत मुश्किल हो गया है। पुरानी परंपराएं नष्ट हो रही हैं। बाजार की अर्थव्यवस्था से जुड़ी बुराइयां तो अपना जाल फैला चुकी है, लेकिन उससे जुड़ी अच्छाइयां आसपास तक भी भटक नहीं पाई है।

पहले व्यक्ति जिन बातों पर गर्व करता था, आज वही उसके लिए शर्म का कारण बन गई है। गांव के लोगों के जीवन में उल्लास हुआ करता था, जो अब गायब ही हो गया है। आज गांव में नाचना, गाना गुजरे जमाने की बात हो गई है, वह सिर्फ देखने की चीजें हो गई है। इतना बड़ा बदलाव फिर भी कोई सवाल नहीं।

जीवन में प्रतिदिन एक नया सवाल होता है

मशहूर लेखक जैक वेल्श ने अपनी पुस्तक “विनिंग” में लिखा है कि जीवन में प्रतिदिन एक नया सवाल होता है, वही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। हमें अपने देश की खुबिया मालूम होने चाहिए, हमें स्वयं की खूबियां भी मालूम होनी चाहिए। जैसा कि कहा जाता है सब अपने दिमाग में होता है |खुशियां उदासी बाहर नहीं होती, वह हमारे भीतर ही होती हैं।




वस्तुतः आप जिस चीज की इच्छा करेंगे, वह पा लेंगे इसलिए जीवन में उमंग जरूरी है और जीवन की दिशा भी सकारात्मक होनी चाहिए। जीवन में खुशी ऊपर से नहीं उतरती, इसके लिए हमें ही प्रयास करने होते हैं। जब हमारे प्रयास सही दिशा में होते हैं तो सच्चाई यह भी है कि हर दिन के साथ जीवन का एक नया लिफाफा खुलता है, नए अस्तित्व के साथ। नए अर्थ की शुरुआत होती है, हर नहीं आंख देखती है ,इस संसार को अपनी ताजगी भरी नजरों से।

जरा इसे भी पढ़ें :