Home Uttarakhand Dehradun कुख्यात रावण गैंग के तीन शार्प शूटर गिरफ्तार

कुख्यात रावण गैंग के तीन शार्प शूटर गिरफ्तार

Infamous Ravan gang

Infamous Ravan gang

देहरादून। Infamous Ravan gang मुम्बई के कुख्यात रावण गैंग के तीन शार्प शूटरों को पुलिस ने प्रेमनगर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों 10 दिन पहले ही देहरादून आए थे। यहां किसी वारदात को अंजाम देने के बाद आगे भाग निकलने की योजना थी। तीनो पर पूना में मकोका के तहत केस दर्ज है। 

पुलिस के अनुसार बीते सात जून को पूना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्घ्यक्ष दातेसने के दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में तीनों का नाम सामने आया था।

शूटरों की पहचान अक्षय प्रभाकर सांवले पुत्र प्रभाकर सांवले निवासी अककुरेडी शीतला देवी मंदिर सुदाय कारबोर साल थाना निगड़ी जिला पुणे, दिनेश पुखराज रेणुवा पुत्र पुखराज रेणुआ निवासी मोर बस्ती चिखली साईं बाबा मंदिर के पास मानेचल रूम नंबर 3 थाना निगड़ी जिला पुणे व आकाश गणेश पवार पुत्र गणेश पवार निवासी इंदिरा नगर डबल ट्री होटल के बगल में थाना पिंपरी जिला पुणे के रूप में हुई है।

Infamous Ravan gang
पकड़े गए आरोपी।

तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल व 12 कारतूस, एक तमंचा 12 बोर व चार कारतूस, एक मोटर साइकिल (महाराष्ट्र नंबर की), सात मोबाइल फोन और अलग-अलग कम्पनियों के 10 सिम बरामद किए गए।

कुख्यात रावण गैंग के सक्रिय सदस्य हैं

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह पुणे महाराष्ट्र से हैं और कुख्यात रावण गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। वह दो साल से पहचान छिपाकर अलग-अलग शहरों में रह रहे थे। तीनों पिछले एक सप्ताह से प्रेमनगर, देहरादून में किराये के मकान में रह रहे थे।

उनका सारा पैसा खत्म हो चुका था। इसलिए वह दून में लूट कर फरार होने की योजना बना रहे थे। बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत अभियोग भी दर्ज है।

तीनों नवंबर 2017 से फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उच्चाधिकारियों व महाराष्ट्र पुलिस ने टीम को उचित ईनाम देने की घोषणा की है। 

जरा इसे भी पढ़ें

देशी शराब की तस्करी में महिला गिरफ्तार
मासूम से रेप का आरोपी गिरफ्तार
पुलिसकर्मियों की लूट पर पर्दा डालने का किया जा रहा प्रयास