हर एक काम में आता ये जंगली फल तो जाने इन फलों के नाम और लाभ

हम आपको कुछ जंगली फलों के बारे में बताते रहते हैं जो शायद आपने बाजार में तो देखें होगें, लेकिन इनके पेड़ों को नहीं देखा होगा। यह जंगली फल बहुत ही कम देखने को मिलते हैं लेकिन यह आपके सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इन फलों के बारे में हम आपको बताते हैं। फालसा एक मध्यम आकार का पेड़ होता है जिस पर छोटे-छोटे बेर के आकार के फल लगते हैं  और इस फल के स्वाद में खट्टे-मीठे होते है। गर्मियों में इसके फलों का शर्बत ठंडक प्रदान करता हैं। लू एंव गर्मी से भी आराम दिलाता है। आयरन की कमी होने पर फालसा के पके फल खाना चाहिए इससे ब्घ्लड बढ़ता है। शरीर और त्वचा में जलन होने पर फालसे के फल या शर्बत को सुबह-शाम पीने से बहुत ही जल्घ्दी आराम मिलता है।

फालसा के पके फलों के सेवन से शरीर के दूषित मल को बाहर निकालता है। ठंडी तासीर वाला शहतूत वनों के अलावा इसे सड़कों के किनारे एंव बाग-बगीचों में भी देखा जा सकता है। शहतूत में विटामिन-ए, कैल्शियम, फॉंस्फोरस एंवपोटेशियम ज्यादा मात्रा में मिलता हैं इसके सेवन से बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलता है। शहतूत को चाहे तो फल या शर्बत बनाकर भी पीया जा सकता हैं शहतूत के फलों के रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। शहतूत की तासीर ठंडा होता है जिसके कारण गर्मी में होने वाले सन स्ट्रोक से बचाव करता हैं शहतूत का रस दिल के रोगियों के लिए भी फादेमंद होता है। गर्मियों में बार-बार प्यास लगने की समस्या होने पर इसके फलों को खाने से प्यास बुझती है। आमतौर पर करौंदे का प्रयोग चटनी, आचार, सब्जी, के लिए किया जाता है।

लेकिन क्घ्या आप
जानते हैं कि करौंदे में आयरन एंव विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। करौंदा भूख बढ़ाता है और  पित्त को शान्त रखता, प्यास रोकता है एंव दस्त को बंद करता है। सूखी खांसी होने पर करौंदा की पत्तियों के रस सेवन लाभकारी होता है। खट्टी डकार एंव अम्ल पित्त की परेशानि होने पर करौंदे के फलों का चूर्ण बहुत लाभ पहुंचाता हैं एंव करौंदा का फल खाने से मसूढ़ों से खून निकलना बन्दहोता है, दांत भी मजबूत होते हैं। काले रसीले जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं और इसके खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

पाचन
क्रिया के लिए जामुन बहुत लाभदायक होता है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां दूर होते हैं। जामुन में फलेवोनॉइड्स प्रोटीन एंव कैल्शियम भी पाया जाता है। जो आपके सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, केरोटीन, एसिड, मैग्नीशियम, फोलिक पोटेशियम, फॉस्फोरस एंव सोडियम भी पाया जाता है। इस वजह से यह शुगर को कन्ट्रोल में रखता है। डायबिटीज मरीजो के लिए जामुन एक रामबाण उपाये है। जामुन के बीज को सुखाकर और इसे पाउडर बनाकर खाने से डायबिटीज में बहुत लाभ होता है।