पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Husband Suicide by hanging

Husband Suicide by hanging
फांसी लगा कर दी जान Husband Suicide by hanging

देहरादून । Husband Suicide by hanging विकासनगर स्थित विद्यापीठ क्षेत्र में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने पंखे पर रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या की वजह पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य रूप से त्यूणी निवासी प्रकाश थापा (23 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार थापा पिछले कुछ दिन से बहन व पत्नी के साथ नगर के विद्यापीठ मार्ग पर किराए के एक मकान में रह रहा था।

जरा इसे भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह स्वयं कैनाल रोड पर वर्कशाप में काम करता था जबकि उसकी पत्नी एक दुकान पर काम करती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था, इसी के चलते मृतक प्रकाश थापा परेशान व तनाव में रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ।

बहन उपचार के लिए अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

आज सुबह जब कमरे में कोई नहीं था तब प्रकाश थापा ने खुद को फांसी लगा ली और अपनी जान गंवा डाली। कुछ देर बाद जब उसकी बहन कमरे में पहुंची तो भाई को पंखे से लटका हुआ देखकर उसके होश उड़ गए। आसपास के लोगों की मदद से प्रकाश को नीचे उतारा और प्रकाश को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी बाजार नीरज चैधरी के अनुसार, आत्महत्या करने की वजह पारिवारिक कलहबाजी सामने आई है।

जरा इसे भी पढ़ें : 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या कर शव फैंका
जरा इसे भी पढ़ें : बच्चे की चाह में महिला की गई जान