घर के मुख्य दरवाजा पर लगाये घोड़े का नाल होगा लाभ

Ghode ki naal
Horseshoe on main door

Horseshoe on main door  वास्तुशास्त्र में कई ऐसी चीजेां का विवरण दिया गया हैं जिससे घर में सुख शांति आये। वास्तु शास्त्र के बारे में बताया गया है कि कौन सी वस्तुएं कहां रखनी चाहिए, कहां नहीं रखनी चाहिए?

ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार वस्तुओं को उपयोग किया जाये तो केवल ये केवल समृद्ध ही नहीं बल्कि व्यक्ति की पूरे जीवन को बदल सकता है।  वास्तुशास्त्र में ऐसी ही कुछ आसान से तरीके हैं जिन्हें आप आजमाकर देखें।

1. अगर घर या आॅफिस में झाड़ू का इस्तेमाल नही हो रहा है, तो उसे नजरों के सामने से हटाकर रखें।

2. घर का मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में हो तो उसके ऊपर बाहर की ओर घोड़े की नाल लगा देना चाहिए। इससे सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

3. कमरों में पूरे फर्श पर कालीन आदि बिछाने से लाभदायक ऊर्जा का प्रवाह रुकता है।

4. घर में जो घड़ी बंद हो गई हैं, उसे घर में न रखे या तो उसे चालू कर देना चाहिए। क्योंकि बंद घड़ियां नकारात्मक ऊर्जा का श्रोत होती हैं।

मछलियों के जोड़े को घर में लटकाना

5. मछलियों के जोड़े को घर में लटकाना बहुत शुभ और लाभदायक माना गया है। इनके असर से घर में धन का लाभ एवं कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है। इन्हें गुरूवार को घर में टांगना शुभ होता है।

6. घर की बैठक में जहां घर के सभी सदस्य आमतौर पर इकट्ठा होते हैं, वहां बांस का पौधा लगाना चाहिए। पौधे को बैठक के पूर्वी कोने में गमले में लगाये। फेंगशुई के अनुसार लकड़ी से बने समान को घर व आॅफिस के पूर्व दिशा में स्थापित करने से यह दिशा ऊर्जावान होती है।

7. घर के दरवाजे के हैंडल में चीनी सिक्के लटकाना घर में संपत्ति व सौभाग्य लाने का बेहतर रास्ता है। आप तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांध कर अपने घर के हैंडल में लटका सकते हैं। इससे घर के सभी सदस्यों को फायदा होगा ये सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटकाने चाहिए न कि बाहर की ओर, ध्यान रखें ये सिर्फ मुख्य दरवाजे के हैंडल में ही सिक्के लटकाने हैं, बाकि के अन्य दरवाजों में नहीं।

जरा इसे भी पढ़ें :