जानिए 20 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन – Horoscope

मेष :- मेष राशि के जातक आज पूरे दिन किसी खास काम में व्यस्त रहेंगे, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

 

वृष :- वृष राशि के जातकों के पुराने पड़े कार्य आज पूरे होंगे, निजी संबंधियों से आपको आज पूरी सहायता मिलेगी।

 

मिथुन :- मिथुन राशि के जातकों को आज अपने अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, व्यर्थ के काम में धन खर्च के योग भी बन रहे हैं।

 

कर्क :- कर्क राशि के जातक आज प्रयास करने के बाद भी कार्य पूर्ण करने में असफल रहेंगे।

 

सिंह :- सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास व मान-सम्मान में आज वृद्धि के योग बन रहे है, अगर आप किसी परीक्षा में बैठ रहे हैं तो सफलता निश्चित है।

 

कन्या :- कन्या राशि के जातक आज जो भी काम अपने हाथ में लेंगे उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

 

तुला :- तुला राशि के जातक कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से खुश रहेंगे, आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

 

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, धर्मकार्य में श्रद्धा बढ़ेगी।

 

धनु :- धनु राशि के जातकों को आज मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, आध्यत्मिकता और धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

 

मकर :- मकर राशि के जातकों से उनके अधिकारी आज प्रसन्न रहेंगे, कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

 

कुंभ :- कुंभ राशि के जातक आज अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।

 

मीन :- मीन राशि के जातकों को आज किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।