जानिए 10 फरवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन – Horoscope

rashifal

मेष :- ऑफिस में मंदगति से काम होगा व जूनियर्स सहायता करेंगे। स्टुडेंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। असरदार लोगों से लाभ मिलेगा।

 

वृष :- इस राशि के जातकों की इनवेस्टमेंट की टेंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

 

मिथुन :- इस राशि के जातक बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी हो सकती है। युवावर्ग को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे।

 

कर्क :- इस राशि के जातकों का रोमांटिक माहौल मिलने से विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ईमानदारी बरतें। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

 

सिंह :- मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेन-देन के कारण टेंशन के संकेत हैं। किसी से अकारण ही बहसबाजी हो सकती है।

 

कन्या :- इस राशि के जातक किसी खास शख्स पर पैसा खर्च करेंगे, पढ़ाई में मन लगेगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। नई बिजनेस डील फाइनल न करें।

 

तुला :- नए मकान के योग बन रहे हैं, किसी खास परिचय से बिजनेस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलों में मदद की जरूरत पड़ेगी।

 

वृश्चिक :- इस राशि के जातक अगर थोड़ी मेहनत करेंगे तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी व बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।

 

धनु :- राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी, अनुभवी व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी के लंबित मसले हल होंगे।

 

मकर :- छुटपुट झगड़े सूझबूझ से हल होंगे, बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी, बिजनेस में जोखिम से लाभ होगा।

 

कुंभ :- बाहर खाने से बचें, बदहजमी के योग हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे।

 

मीन :- असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा, उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी, दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी।