हैप्पी बर्थडे अलका : जानिए इनके बारे में कुछ खास बातें

Happy Birthday Alka Yagnik
Happy Birthday Alka Yagnik : जानिए इनके बारे में कुछ खास बातें

Happy Birthday Alka Yagnik कहा जाता है कुछ कलाएं हमें विरासत में मिलती हैं। जी हां दोस्तों, मशहूर गायिका अलका याग्निक को भी यह कला (जिससे वह विश्व भर में विख्यात हो गई) अपनी विरासत में अपनी मां से मिली है। उनकी मां खुद एक शास्त्रीय गायिका रही हैं ,जो अपनी बेटी को भी सिंगर बनाना चाहती थी।

उनकी मां की दिली ख्वाहिश थी कि उनकी बेटी 6 साल से गाना, गाना शुरू कर दे। उन्होंने ऐसा ही किया अलका को 6 वर्ष से ही गाना गाने की शुरुआत करवाई। इतनी सी उम्र में बच्चे ठीक से बातें भी नहीं कर सकते हैं लेकिन अलका नहीं ऑल इंडिया रेडियो में परफॉर्म किया। उनकी मां राजकपूर साहब को जानती थी। राज कपूर ने अलका का टैलेंट देख कर मशहूर कंपोजर लक्ष्मीकांत से मुलाकात करवाई। अलका को सुनहरा मौका मिल गया था।

alka yagnik

जरा इसे भी पढ़ें : जाने क्यों पहनती हैं एक्ट्रेस साइज से बड़े फुटवियर

राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “पायल की झंकार” के लिए पहली बार गाना गाया ,जो काफी पसंद किया गया , फिर उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म के लिए “मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है” गाना गाया, जो आज भी कितने लोग सुनते हैं।  अलका याग्निक ने बड़े-बड़े कंपोजर के साथ काम किया है , उन्होंने बड़े-बड़े प्रसिद्ध गायकों के साथ गाना गाया। इस मधुर आवाज वाली गायिका ने जब प्ले बैक सिंगिंग की तो लोग इनके के गानो के  फैन हो गए। अलका के गानो का  लोगों को चस्का लग गया।

Alka yagnik  के गानों का जादू सबके सर चढ़कर बोल रहा था

दौर आया 90 के दशक का , अलका के गानों का जादू सबके सर चढ़कर बोल रहा था। इस दौरान अलका के गाने बहुत हिट हुए। लता मंगेशकर के बाद भारत की फीमेल लेडीस सिंगर में अलका का दूसरा नंबर आता है। अलका याग्निक की आवाज में जरूर कुछ खास बात है, जो लोगों को उनकी टक्कर की कोई गायिका, आज तक नहीं मिली ,बावजूद इसके कि कितने ही सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री में मौजूद है।

alka yagnik and udit narayan

अल्का के कई गाने बेइंतहा हिट हुए। इनके गानों के दीवाने आज भी इनके गानों को सुनते हैं ,बावजूद इसके कि कितने ही सिंगर प्यारे -प्यारे गाने गाए गा रहे हैं। अलका के गाने ने प्रेमियों को कभी प्यार की खुशबू का अहसास कराया, तो कभी ब्रेकअप होने पर रुलाया। ना जाने कितने प्रेमियों ने अलका के गाने गा कर अपने साथी से प्यार का इजहार किया, यह तो हमने देखा ही है। आज भी अलका फिल्मों में हिट गाने दे रही हैं जैसे- फिल्म “ऐ दिल है मुश्किल” फिल्म का “अगर तुम साथ हो” गाना।

जरा इसे भी पढ़ें : जाने बचपन में कैसे दिखाई देते थे बॉलीवुड स्टार

आज इस मिश्री घुली मधुर आवाज वाली गायिका का जन्मदिन है। अलका का जन्म 20 मार्च, 1966 में कोलकाता में हुआ था। आज वह 52 वर्ष की हो गई है लेकिन उनकी फिटनेस उनकी उम्र जाहिर नहीं होने देती| चलिए अलका जी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और अपनी मधुर आवाज से हमारे कानों को सुकून पहुंचाते रहिए।

जरा इसे भी पढ़ें : भारतीय सिनेमा जगत के पिता दादा साहब फाल्के