मुस्लिम पिता और हिन्दू माँ के बेटे पर बनी फिल्म को मिला पुरस्कार

A Billion Color Story

बॉलीवुड फिल्मकार सतीश कौशिक की डाक्यूमेंट्री फिल्म (ए बिलियन कलर स्टोरी) एक अरब रंगों की कहानी ने यूरोप और ब्रिटेन में भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा पुरस्कार जीता है। ए बिलियन कलर स्टोरी को 2 जुलाई को लंदन में हर साल होने वाले बागरी फाउंडेशन के वार्षिक लंदन फिल्म महोत्सव (एल आई एफ एफ) में पेश किया गया, जहां उसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि लंदन में होने वाला यह फिल्म महोत्सव यूरोप और ब्रिटेन में भारतीय फिल्मों और डाक्यूमेंट्रीज के बारे में सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार मेला है, जो 22 जून से 2 जुलाई तक जारी रहता है।
जरा इसे भी पढ़ें : आपत्तिजनक फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति

फाउंडेशन विशेष रूप से नए फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और अभिनेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी फिल्मों को पुरस्कार के लिए चयन करती है। इसमें सद्भाव, प्रेम, शांति, संस्कृति, मानवता और सहिष्णुता जैसे विषय पर बनी सभी फिल्मों को भी पुरस्कार के लिए चुना जाता है। सतीश कौशिक ए बिलियन कलर स्टोरी डाक्यूमेंट्री ड्रामा फिल्म निर्देश पद्मजुमार नरसिममूर्ति ने दी हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण की एक और तस्वीर वायरल

इस फिल्म की कहानी एक कम उम्र छात्र आसपास घूमती है, जिसका नाम हैरी अजीज होता है, जिस वजह से लोग उसका नाम सुनते ही चैंक जाते हैं। हैरी अजीज के पिता मुसलमान और माँ हिन्दू होती हैं, और अपने माता-पिता के अलग धर्मों के बावजूद वह सद्भाव के लिए उदाहरण होता हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए टयूबलाइट की हीरोइन सलमान से क्यों रूठी गई