इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स करे ऑनलाइन प्रिपरेशन

Engineering Students Online Preparation
Engineering Students Online Preparation

Engineering Students Online Preparation इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की जिंदगी बहुत आसान नहीं होती है। सैकड़ों चैप्टर की  स्टडी और हजारों चीजों को याद रखना मुश्किल टास्क होता है। इन चीजों को याद रखने के लिए जरूरी है कि छोटे-छोटे नोट्स हो, लेकिन इतने सारे नोट्स को मैनेज करना भी मुश्किल है। ऐसे कुछ एप्लीकेशन है जो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की स्टडी को आसान बना सकते हैं जैसे

एनपीटीईएल मैकेनिकल लेक्चर्स

इस एप्लीकेशन के मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े सभी टॉपिक से संबंधित वीडियो का अच्छा  कलेक्शन है। अच्छी बात यह है कि यहां पर वीडियोस को डेली बेसिस पर अपडेट किया जाता है। इसमें आपको एडवांस ऑपरेशन रिसर्च ,एडवांस स्ट्रेंथ ऑफ मटेरियल्स आदि से जुड़े वीडियोस मिल जाएंगे। 4.4 यूजर रेटिंग वाला यह फ्री एप्लीकेशन Google प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

माय हैंड बुक





इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए एक अच्छा स्टडी मटेरियल ऐप है जिसकी मदद से रिवीजन और प्रिपरेशन बहुत आसान हो जाती है। यह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग को सपोर्ट करता है। इनमें 15000 से अधिक ऑफलाइन टेक्निकल टिप्स दिए गए हैं। इसे सेव और शेयर करना बहुत आसान है। इसके साथ डायग्राम और विकास से संबंधित फार्मूले का भी बड़ा कलेक्शन मिल जाएगा| इसे ऑफलाइन पढ़ने के लिए सेव किया जा सकता है।

जरा इसे भी पढ़ें :

इसके अलावा 1,000 से अधिक हाई रिजोल्यूशन वाले सिंबल्स भी मिल जाएंगे। यहां रिवीजन के लिए क्यू  एंड ए सेक्शन भी है, जिसकी मदद से कम समय में रिवीजन करना आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि यहां आई आई टी स्टैनफोर्ड के वीडियो लेक्चर भी देखे जा सकते हैं। अगर आप चाहे तो ऑफलाइन स्टडी के लिए वीडियोस PDF नोट्स डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। यह Android आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।