भाजपा के सीएम का शिवसेना पर हमला, कहा सिर्फ लेना बैंक है शिवसेना

shiv sena

मुंबई,। नाशिक जिला परिषद, पंचायत समिति और नाशिक महानगर पालिका के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी प्रचार सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहाकि शिवसेना लेना बैंक है तो कलाकुंज यह एकमेव शाखा है। ऐसे राजनीतिक दलों के हाथों में सत्ता देकर क्या विकास होगा? ऐसा सवाल करते हुए उन्होंने कहाकि भाजपा ने राज्य में सत्ता आने के बाद कुंभ पर्व के अवसर पर नाशिक का विकास कैसा होगा, यह करके दिखाया है। अब विकास के लिए नाशिकवासी भाजपा के बैंक में वोट डालें और भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नाशिक जिला परिषद व पंचायत समिति और नाशिक महानगर पालिका आम चुनाव के मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों के प्रचारार्थ शहर के हुतात्मा अनंत कान्हेरे मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना लेना बैंक है तो कलाकुंज यह एकमेव शाखा है। किसी भी तरह से नागरिकों को देने की आदत शिवसेना की नहीं है। जब देने की नौबत आती है तब गुंडागर्दी पर उतर आते हैं। मनसे के बारे में तो बोलना ही नहीं चाहिए, पर बोलना जरूरी है। वे अपने 5 सालों के कार्यकाल में कलाकुंज नामक एकमेव शाखा निर्माण कर सके हैं। 5 सालों में उन्होंने नाशिक का क्या विकास किया है? यह सबके सामने है। जिन कुसुमाग्रज के नाम पर उन्होंने वोट मांगें, उनके स्मारक का सत्ता में आने के बाद किसी भी तरह से विकसित नहीं किया है। मतदाताओं से उन्होंने आहवान करते हुए कहा कि वे सब एक हाथों में भाजपा को सत्ता दें, उसके बाद मैं खुद नाशिक को दत्तक लेकर नाशिक का विकास करूंगा।

शिवसेना व मनसे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति प्रेम है तो उन्होंने जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव को देखते हुए किसी भी तरह की सभा या बैठक ग्रामीण क्षेत्रें में क्योंकि नहीं की। झूठा किसान प्रेम दिखाने के बजाए किसानों में जाकर चर्चा करो, उनकी सही समस्या क्या है? उसे समझो। पिछली सरकार ने 2009 में किसानों को कर्ज मुक्ति देने के बाद एक साल में 2010 में क्या स्थिति हुई? यह सभी ने देखी है। बैंकों को राशि मिल गई, लेकिन किसान कर्ज मुक्त नहीं हुए। हमें ऐसी कर्ज मुक्ति नहीं देनी है। सबसे पहले किसानों का विकास होगा, उसके बाद उनके खेती की ऋणपत्रिका कोरी होगी। यह हमारा नियोजन है। हमने प्याज उत्पादक किसानों के लिए योजना तैयार की है, लेकिन आज आचार संहिता होने की वजह से उसे घोषित नहीं कर सकते। आचार संहिता खत्म होते ही घोषणा की जाएगी। रामदेव बाबा से चर्चा करते हुए पंतजली का उद्योग केंद्र नाशिक में शुरू करने की तैयारिया की जा रही है। इसीलिए भाजपा उम्मीदवारों को चुनाव में जिताने की अपील उन्होंने की।