भाजपा नेता के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट

Deh vyapar
Deh vyapar

छह महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार

रुड़की। Deh vyapar गंगनहर थाने की पुलिस ने गंगा एन्कलेव में भाजपा नेता के मकान पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। वहां से पुलिस ने छह महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा एन्कलेव में एक मकान में देह व्यापार का काला कारोबार चल रहा है।

इस सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर गंगनहर राजेश साह पुलिस टीम के साथ कॉलोनी में पहुंचे और मकान पर छापा मारा। टीम में महिला पुलिसकर्मी भी थी। पुलिस ने कमरे से दो युवक, दो युवतियां, दो महिलाएं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जबकि दो महिलाएं दूसरे कमरे में बैठी हुईं मिली।

पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो उसमें आपत्तिजनक सामग्री, दवाएं और अन्य सामग्री मिली। कॉलोनी में देह व्यापार का मामला पकड़ में आने के बाद लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ भी किरायेदार का सत्यापन न करने पर कार्रवाई कर रही है।

मकान किराए पर दिया था

दूसरी ओर भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने मकान मंगलौर के रहने वाले एक व्यक्ति को किराए पर दिया था। इसका एग्रीमेंट उनके पास है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मकान में देह व्यापार किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में राजू उर्फ भगवानदास, संजय निवासी यमुनानगर हरियाणा, दीपक कुमार निवासी दिल्ली और अंकित निवासी रुड़की को गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई महिलाएं पश्चिमी बंगाल, दिल्ली और हरियाणा की रहने वाली है। मकान के बाहर से पुलिस को एक कार भी मिली है। गंगा एन्कलेव में जिस मकान से पुलिस ने देह व्यापार का मामला पकड़ा है। उसके कमरों में प्लाइवुड के बोर्ड लगाकर छोटे-छोटे केबिन बने हुए हैं। जिसमें देह व्यापार का यह धंधा चल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि जांच में पता लगा कि करीब तीन माह से ये काला कारोबार चल रहा है।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े