यहां बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और मनोरंजक शहर

saudi

रियाद। सऊदी अरब ने विश्व स्तर पर सबसे बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजक शहर परियोजना की घोषणा कर दी है। सऊदी अरब के उप युवराज मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने राजधानी रियाद के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र अलकदया दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजक शहर परियोजना की घोषणा की है जो 334 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में बनाया जाएगा जबकि इस योजना में सऊदी अरब कार्यक्रम विजन 2030 के सिलसिले की एक कड़ी है। अलकदया परियोजना 4 मुख्य संयोजन मनोरंजन, वाहन खेल, खेल कूद और आवास एवं भोज शामिल है जबकि परियोजना में विश्व प्रसिद्ध सबसे बड़े रेस्तरां और ट्रेडमार्क के लिए सेवा प्रदान करेगा।

सऊदी के उप युवराज के अनुसार राज्य के सार्वजनिक निवेश कोष दुनिया के सबसे बड़े मनोरंजन शहर परियोजना में मुख्य निवेशक होगा और इसके अलावा घरेलू और विदेशी बड़े निवेशक भी इसमें भाग लेंगे, परियोजना का शिलान्यास 2018 की शुरुआत में रखा जाएगा जबकि इसके पहले चरण का उद्घाटन 2022 में किया जाएगा। राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने उम्मीद जताई कि यह योजना सामाजिक विकास और समृद्धि लाने के अलावा राजधानी रियाद को जीवन जीने के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में भी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।