गदरपुर के वार्डो में कांग्रेस का पलड़ा भारी

Congress heavyweight in Gadarpur
Congress heavyweight in Gadarpur

रुद्रपुर/गदरपुर। Congress heavyweight in Gadarpur नगर निकाय चुनाव में गदरपुर नगर पालिका की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा पर भारी रहे। कांग्रेस को सभासद पदों पर जहां पांच सीटों पर जीत हासिल हुई वहीं भाजपा को तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा जबकि दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

वहीं एक सीट पर पुनः मतगणना का कार्य जारी था। मतगणना के पश्चात वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी जुनैद अंसारी विजयी घोषित हुए जबकि वार्ड 3 से कांग्रेस के ऋषभ कम्बोज, वार्ड 4 से कांग्रेस के अमरजीत सिंह, वार्ड 5 के निर्दलीय परमजीत सिंह पम्मा, वार्ड 6 से कांग्रेस के मनोज गुम्बर, वार्ड 7 से भाजपा के रोहित सुदामा, वार्ड 8 से भाजपा के सतीश मिड्ढा, वार्ड 9 से भाजपा की मीनाक्षी|

वार्ड 10 से कांग्रेस की लीना झाम, जबकि वार्ड 11 से कांग्रेस की ही विनीता विजयी घोषित हुई। वहीं वार्ड 2 में जीत का अंतर काफी कम होने से पुनः मतगणना का कार्य कराया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी थी। वार्ड 5 से निर्दलीय प्रत्याशी परमजीत सिंह को 366 मत प्राप्त हुए।

उन्होंने भाजपा के सौरभ शर्मा को 55 मतों से शिकस्त दी। सौरभ को 310, कांग्रेस के हरीकिशोर को 251 मत प्राप्त हुए। वहीं वार्ड 11 से कांग्रेस की विनीता ने निर्दलीय प्रत्याशी सन्नो बेगम को 312 मतों से शिकस्त दी। इस वार्ड में भाजपा की हरप्रीत कौर को मात्र 104 मतों से ही संतोष करना पड़ा और वह तीसरे स्थान पर रही। विनीता को 545 और सन्नो को 233 मत प्राप्त हुए।

जरा यह भी पढ़े