यमुनोत्री में बादल फटा , नदियों का जल स्तर वॉर्निंग लेवल से ऊपर

Cloudburst in yamunotri
Cloudburst in yamunotri

देहरादून। Cloudburst in yamunotri मानसून आने के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। नदियों का जल स्तर वॉर्निंग लेवल से ऊपर हो चुका है। यमुनोत्री धाम में बादल फटने से यमुना नदी उफान पर आ गई। इस दौरान पांच दुकानें, एक धर्मशाला के साथ ही यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाला पुल बह गया।

मौसम विभाग ने अभी उत्तराखंड में और तेज बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, भूस्खलन से चलते चारधाम यात्रा मार्ग विभिन्न स्थानों पर बंद हैं। बादल फटने के बाद यमुना नदी के उफान पर होने से यमुनोत्री धाम में पांच दुकानें, एक धर्मशाला के साथ ही यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाला पुल बह गया। भूस्खलन से चलते चारधाम यात्रा मार्ग विभिन्न स्थानों पर बंद हैं।

सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के बाद यमुनोत्री धाम में भारी तबाही हुई है। यहां कई भवनों सहित गर्म कुंड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जानकी चट्टी के तटीय इलाकों पर मौजूद कुछ भवन बह गए हैं और कुछ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किसी जन हानी की सूचना नहीं है।

चमोली में रुक-रुक कर हो रही बारिश से अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। यहां सोमवार को मध्य रात्रि से हो रही बारिश मंगलवार सुबह 7 बजे थमी। पुलिस प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों और सैलानियों को नदी किनारे न जाने की दी हिदायत दी है। श्रीनगर में धारी देवी मंदिर के पास स्थित दुकानों तक नदी का जल आ गया है।

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से अवरुद्ध

वहीं रुद्रप्रयाग जिले में नदियों का जलस्तर वॉर्निंग लेवल से ऊपर हो चुका है। नदियों के बढ़े जल स्तर को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ, नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ को डीएम द्वारा संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहने के निर्देश दिए हैं।

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। गोविंदघाट थानाध्यक्ष हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि बदरीनाथ जाने वाले करीब 400 यात्री हाईवे खुलने का इंतजार हैं। केदारनाथ हाईवे फाटा के पास मंगलवार सुबह से बंद पड़ा था। यमुनोत्री हाईवे डबरकोट मे खोल दिया गया है।

अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, वहीं गौचर के भट्टनगर गांव में भारी मात्रा में बरसाती मलबा घुस गया। इसमें एक भैंस दबकर मर गई। मलबे के कारण भट्टनगर-रानौ मोटर मार्ग बंद पड़ा हुआ है।

जरा इसे भी पढ़ें :