सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंका

Cleaners Nagar Nigam
शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंकते हुए।
Cleaners Nagar Nigam Dehradun

देहरादून। नौ दिन बीत जाने के बाद भी सफाई कर्मचारियों ( Cleaners Nagar Nigam ) की मांगों पर गंभीरता पूर्वक कोई निर्णय न लिए जाने के विरोध में कईं संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज लैंसडाउन चौक पर शहरी विकास मंत्री व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सफाई कर्मियों की मांगे पूरी नही होती है तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार कईं संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर निगम में एकत्रा हुए जिसके बाद जुलूस की शक्ल में लैंसडाउन चौक पहुंचे और प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। उनका कहना था कि शासन द्वारा नगर निगम में 522 सफाई कर्मचारियों को संविदा में रखा जाना था, जिसके एवज में शासन द्वारा 408 पद सृजित किये गये थे। पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा तत्संबध में शासनादेश भी जारी किया गया था, जिस पर लगभग अठ्ठारह महीने पश्चात भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।

सफाई कर्मचारियों की वेतनमान बढ़ाने संबंधी माँग भी वर्षों से लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस विषय पर सफाई कर्मचारियों से झूठे वादे कर उन्हें बरगलाया है जिसके कारण वो आक्रोशित हैं। पाँच हजार रूपये प्रतिमाह में सफाईकर्मियों का शोषण किया जा रहा है। उनका कहना था कि नगर की बदहाल सपफाई व्यवस्था के लिये भाजपा की प्रदेश सरकार व नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार है।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कानों पर जूँ नहीं रेंग रही

नगर निगम में भाजपा के निरंतर दस साल के कार्यकाल में शहरी विकास व सफाई कर्मचारियों के हित हेतु कोई कारगार नीति नहीं बना सके। उन्होंने कहा कि पिछले नौ दिन से नगर निगम के सफाईकर्मी अपनी जायज माँगों को लेकर हड़ताल पर हैं परन्तु मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कानों पर जूँ नहीं रेंग रही है। शहरवासी जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेरों व गंदगी-बदबू से हलकान है और शहर पर महामारी का खतरा मँडरा रहा है।




प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सफाई कर्मियों की मांगे पूरी नही होती है तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में जनसेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीएसपी जगराम सिंह, देवेन्द्र सिंह सैनी, भावाध्स के प्रदेश संयोजक मोहन कुमार काला, आम आदमी पार्टी के उमा उपाध्याय, विशाल चैध्री, बाल्मीकि एवं दलित विकास समिति के सुरेश कुमार, संजय कुमार, उत्तराखण्ड बाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष छाछर, रूपेश चंचल, शक्ति छाछर, गगन छाछर, लक्ष्मण गहलौत, अरविंद घावरी, सुनील कुमार, मनीष विरला, अनूप पासी, उमेश कुमार आदि मौजूद थे।

जरा इसे भी पढ़ें :