Home crime गंदी फिल्मों की अभिनेत्री उससे भी ज्यादा गंदे काम करते हुई गिरफ्तार

गंदी फिल्मों की अभिनेत्री उससे भी ज्यादा गंदे काम करते हुई गिरफ्तार

alisha-jaidee

बैंकाक। थाईलैंड में अश्लील फिल्मों की एक अभिनेत्री को अभद्रता भी बढ़कर शर्मनाक काम करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार 32 वर्षीय एलिसा जीडी नामक अभिनेत्री अश्लील फिल्मों में अभिनय छोड़ने के बाद मानव तस्करी और लड़कियों की वेश्यावृत्ति करवाने का धंधा कर रही थी जिसे कल पुलिस ने एक लड़की का सौदा करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार लिया है।
alisha jaidee
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस एलिसा के खिलाफ सबूत जुटाने का काम कर रही थी। ऐसे में एक पुलिस अधिकारी ने भेष बदलकर उससे संपर्क किया और लड़की की बात की। एलिसा ने पुलिस अधिकारी से कहा कि उसे 1500 बीटी (लगभग साढ़े 46 हजार रुपये) के बदले लड़की मिल जाएगी। उसने अधिकारी एक होटल बताया जहां लड़की पहुंचाई जानी थी। इसलिए इस तरह से अधिकारी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
alisha jaidee
डिप्टी चीफ आफ स्टाफ मेजर जनरल तीवोरन का कहना था कि ‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एलिसा लड़कियों की तस्करी में शामिल है और अब तक कई लड़कियों वेश्यावृत्ति करा चुकी है।’ अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।